Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » सीयूईटी में आरआईएस की पूर्व छात्रा रिद्धवी खंडेलवाल का फहरा परचम।

    सीयूईटी में आरआईएस की पूर्व छात्रा रिद्धवी खंडेलवाल का फहरा परचम।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 20, 2026

    •1000 में 944.5 अंक हासिल कर प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज में लिया प्रवेश।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल की पूर्व मेधावी छात्रा रिद्धवी खंडेलवाल ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1000 में से 944.5 अंक हासिल कर एशिया महाद्वीप और देश के सर्वश्रेष्ठ वाणिज्य कॉलेजों में से एक श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला लेकर समूचे ब्रज क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। आरआईएस की जहां तक बात है, यहां के छात्र-छात्राएं शिक्षा, खेलकूद, टेक्नोलॉजी आदि क्षेत्रों में लगातार कामयाबी की नई पटकथा लिख रहे हैं।

    मेधावी रिद्धवी खंडेलवाल की जहां तक बात है, इस छात्रा ने सीबीएसई सत्र 2025-26 की 12वीं की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर समूचे मथुरा जनपद का गौरव बढ़ाया था। हाल ही में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के परीक्षा परिणाम घोषित हुए जिसमें रिद्धवी खंडेलवाल ने 1000 में से 944.5 अंक हासिल कर अपनी मेधा का नायाब उदाहरण पेश किया।

    रिद्धवी खंडेलवाल अपनी सफलता से न केवल खुश हैं बल्कि कहती हैं कि उनका श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में प्रवेश पाने का सपना साकार हो गया है। रिद्धवी खंडेलवाल ने अपनी शानदार सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। अतुल खंडेलवाल और पूजा खंडेलवाल अपनी सुपुत्री रिद्धवी की कामयाबी से खुश हैं। इनका कहना है कि राजीव इंटरनेशनल स्कूल में ही उनकी बेटी का मजबूत आधार तैयार हुआ। अब वह श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में अपने सपनों को साकार करेगी।

    श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) की जहां तक बात है यह दिल्ली क्षेत्र का एक सुप्रसिद्ध बिजनेस स्कूल है। यह कॉलेज एशिया के सर्वश्रेष्ठ वाणिज्य कॉलेजों में शुमार है। इसके स्नातक पाठ्यक्रमों में बी.कॉम (ऑनर्स), अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) और ग्लोबल बिजनेस ऑपरेशंस में स्नातकोत्तर डिप्लोमा शामिल हैं। श्री राम कॉलेज छात्र-छात्राओं को शिक्षा का खर्च वहन करने में सहायता के लिए वित्तीय सहायता और छात्रवृत्ति भी प्रदान करता है।

    आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, स्कूल के चेयरमैन मनोज अग्रवाल, प्राचार्या नंदिता ढींगरा ने छात्रा रिद्धवी खंडेलवाल की शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी। डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने छात्रा रिद्धवी की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि जो विद्यार्थी समय के महत्व को समझते हुए कड़ी मेहनत करते हैं वही सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं।

    डॉ. अग्रवाल ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। इसका कोई शॉर्टकट नहीं होता।
    स्कूल के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने छात्रा रिद्धवी खंडेलवाल की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सही मैनेजमेंट, समय सारणी, अथक परिश्रम एवं लगन से ही किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। स्कूल की प्राचार्या नंदिता ढींगरा ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleराम मंदिर ट्रस्ट में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन।
    Next Article ऑपरेशन किरण के तहत बिजनौर पुलिस की पहल रंग लाई, काउंसलिंग से दो परिवारों में हुआ समझौता, टूटने से बचा रिश्ता।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20263

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202613

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 20268
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.