यूपी में 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, बस्ती समेत कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल; देखें पूरी तबादला लिस्ट।

Vijaydoot News
  • बस्ती के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रतिपाल चौहान बने विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त
  • लखनऊ के नगर मजिस्ट्रेट ज्ञानचंद्र गुप्ता को बस्ती का नया एडीएम (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत कई जिलों के अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी एवं विशेष कार्याधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

तबादलों के क्रम में बस्ती के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रतिपाल चौहान को विंध्याचल मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं लखनऊ के नगर मजिस्ट्रेट ज्ञानचंद्र गुप्ता को बस्ती का नया अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।

इसी तरह महेंद्र कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट वाराणसी, बिंदुलता को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कानपुर नगर, संजय चावला को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आजमगढ़, कुँवर पंकज को अपर आयुक्त झांसी मंडल तथा इंद्र नंदन सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महोबा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार ने मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर, गोरखपुर, वाराणसी, मुरादाबाद, जौनपुर, बुलंदशहर, एटा, बागपत, चंदौली, शाहजहाँपुर, जालौन, चित्रकूट, गाजीपुर सहित अनेक जिलों में भी प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है।

शासन का कहना है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं और सुशासन को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, जिससे विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कार्यों के संचालन में और अधिक दक्षता लाई जा सके।

देखें पूरी तबादला लिस्ट:-