मथुरा। श्री कृष्ण सेवा मंडल के तत्वावधान में परदे गार्डन, निकट गोकुल रेस्टोरेंट में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 24 मई से 30 मई तक प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक किया जा रहा है। कथा आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं तथा भक्ति भाव में सराबोर होकर आनंद प्राप्त कर रहे हैं।













श्री कृष्ण सेवा मंडल के संरक्षक कन्हैयालाल अग्रवाल ने बताया कि सात दिवसीय कथा आयोजन का उद्देश्य जनमानस को धर्म, भक्ति एवं संस्कारों से जोड़ना है। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने तथा अपने परिवार के साथ पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।
कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन में भक्तगण भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रवचनों का आनंद ले रहे हैं।
इस अवसर पर कन्हैयालाल अग्रवाल, अतुल शोरावाला, ओमप्रकाश पाण्डेय, चन्द्रमोहन बंसल, राजकुमार अग्रवाल, योगेश आहूजा, नवल महाराज जी, केशव जी, राजेंद्र सक्सेना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में बालाजी केटर्स द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।