पड़री पुलिस ने 17 टेट्रा पैकेट अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा।

Vijaydoot News
  • मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
  • आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा गया न्यायालय

मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पड़री थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना पड़री क्षेत्र में छापेमारी कर संदीप सोनकर पुत्र जवाहीर सोनकर, निवासी सुखदेवपुर, थाना चकिया, जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 17 टेट्रा पैकेट अवैध देशी शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना पड़री में मु.अ.सं. 209/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।