रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि।
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर 25 जुलाई को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक के नेतृत्व में नारघाट शहीद उद्यान से घंटाघर तक विजय मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर छात्रों की जीत की खुशी मनाई।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक ने कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लगातार संघर्ष कर रहा था और अंततः भाजपा सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाया। उन्होंने मांग की कि आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं तथा प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद ‘छोटे खान’ ने कहा कि राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी तथा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और छात्रों के संयुक्त संघर्ष के कारण शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दीपचंद्र जैन, प्रदेश सचिव इमरान खान, जफर इकबाल, रमेश प्रजापति, पप्पू जिला पंचायत सदस्य, कृष्ण गोपाल चौधरी, अर्चना चौबे, इश्तियाक अंसारी, शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शबनम अंसारी, शाश्वत पांडेय, अर्चना मिश्रा, मधु सैलानी, अबरू निशा, फलक वारसी, आलिया अंसारी, अंकुर श्रीवास्तव, स्वरूप सिंह, रामपूजन सिंह, राजेंद्र विश्वकर्मा, रोशन अंसारी, विवेक सिंह, मानस मोहिले, अंकित अग्रहरि, नरेश चौधरी, विजय दुबे, पहाड़ी रवि, बिट्टू सरदार, आकाश सोनकर, अब्दुल वाहिद, राजन निषाद, कपिल सोनकर, अशोक भारती, संतोष उमर, आकाश जायसवाल, अमिताभ पांडेय, शिबू गुरु, शराफत फारूकी, शागिर अंसारी, मनोज चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।