जमालपुर पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; मोनो ब्लॉक पंप बरामद।

Vijaydoot News

मीरजापुर। थाना जमालपुर पुलिस ने खेत से मोनो ब्लॉक पंप चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया पंप बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को थाना जमालपुर क्षेत्र के ग्राम खड़ेहरा निवासी वेदप्रकाश सिंह पुत्र शिवमंदिर सिंह ने खेत में लगे मोनो ब्लॉक पंप की चोरी होने के संबंध में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दी थी।

तहरीर के आधार पर थाना जमालपुर में मु.अ.सं. 129/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चोरी गए सामान की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में 27 जुलाई 2026 को थानाध्यक्ष के निर्देशन में उपनिरीक्षक वंशनारायण राय एवं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रकाश में आए आरोपी मनीष सिंह उर्फ अरविंद सिंह पुत्र संत शरण सिंह निवासी ग्राम खड़ेहरा, थाना जमालपुर को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया मोनो ब्लॉक पंप बरामद कर लिया। आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।