डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण।

Vijaydoot News

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बैरकों, पाकशाला, अस्पताल, महिला बैरक का निरीक्षण एवं कारागार की साफ-सफाई व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता एवं बंदियों के समस्याओं के सम्बन्ध में पूछ-ताछ किया गया।

निरीक्षण के दौरान कारागार प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गयी। कारागार के सभी अधिकारी/ड्यूटीरत कर्मचारी अपने पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे।

अधिकारीद्वय द्वारा सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।