•2027 चुनाव में 50 से 100 सीटों पर उतरेगी वीआईपी पार्टी, गरीबों और वंचितों की लड़ाई जारी रहेगी: डॉ. शेख
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। वंचितसमाज इंसाफ पार्टी (वीआईपी) की एक बैठक पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी जनाब असलम ने की। बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति और वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुल हिंद सदर डॉ. शेख ने कहा कि वंचितसमाज इंसाफ पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेगी और प्रदेश की लगभग 50 से 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में तीसरे मोर्चे की संभावनाएं बन रही हैं और सांसद चंद्रशेखर आजाद तथा स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में यदि तीसरा मोर्चा बनता है, तो वीआईपी पार्टी भी उसका हिस्सा बनने को तैयार है।
डॉ. शेख ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा से गरीबों, पिछड़ों, दलितों, किसानों, अल्पसंख्यकों और बेरोजगारों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।बैठक में भारतीय सर्वसमाज किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणवीर सिंह राणा ‘गुरुजी’ भी शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि उनका संगठन वीआईपी पार्टी की नीतियों से प्रभावित है। पार्टी की विचारधारा में गरीबों, पिछड़ों, दलितों, किसानों, अल्पसंख्यकों और बेरोजगारों के उत्थान, विकास और सम्मान की भावना स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन वर्ष 2027 के चुनाव से पहले पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
इस दौरान डॉ. शेख ने डॉ. रणवीर सिंह राणा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं कोल विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद अली ने भी डॉ. शेख और डॉ. राणा का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुटी है और देश में नफरत की राजनीति को समाप्त कर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देना चाहती है।
उन्होंने बताया कि वंचितसमाज इंसाफ पार्टी सितंबर माह में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी।बैठक में जयप्रकाश, सफीर, पवन, सुखवीर, नजीब, इरफान, इमरान सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।