मुड़िया पूनो मेला 2026: सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर अधिकारियों ने परिक्रमा मार्ग का किया संयुक्त निरीक्षण।

Vijaydoot News

गोवर्धन, मथुरा: आगामी मुड़िया पूनो मेला 2026 के सफल आयोजन तथा लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत, आज जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से परिक्रमा मार्ग का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।

इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. अमरेश कुमार और अपर जिलाधिकारी न्यायिक वेद प्रिय आर्य, सचिव MVDA आशीष कुमार सिंह ने मुख्य मार्गों और परिक्रमा क्षेत्र का दौरा किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के उपरांत, संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते चाक-चौबंद करने के सख्त निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। BDDS टीम तथा डॉग स्क्वाड, तथा एटीएस के कमांडो के द्वारा मेला क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।