मिर्जापुर के शक्तेशगढ़ में गुरु पूर्णिमा मेला: भारी वाहनों पर 4 दिन पूर्ण प्रतिबंध।

Vijaydoot News

रामपुर सत्तेशगढ़ (मिर्जापुर)। परमहंस आश्रम शक्तेशगढ़ में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध गुरु पूर्णिमा मेला-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन योजना लागू कर दी है। मेले के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

यह व्यवस्था 27 जुलाई 2026 की शाम 7 बजे से 30 जुलाई 2026 की शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगी। यातायात पुलिस के अनुसार सामान्य छोटी वाहनों का आवागमन सामान्य रहेगा, लेकिन भारी वाहनों को मेले क्षेत्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

प्रतिबंधित मार्ग
दुर्गाजी मोड़ चुनार से सत्तेशगढ़ की ओर जाने वाला मार्ग राजगढ़ तिराहा (ब्लॉक तिराहा) से सत्तेशगढ़ पुलिस चौकी की ओर जाने वाला रास्ता डगमगपुर मोड़ चुनार से सत्तेशगढ़ जाने वाला मार्ग। इन सभी मार्गों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी।

इन वाहनों को रहेगी छूट
पुलिस ने कुछ आवश्यक सेवाओं को छूट प्रदान की है। एम्बुलेंस, स्कूली वाहन, डेयरी वाहन, पेट्रोलियम टैंकर, फायर सर्विस, पुलिस वाहन और फल-सब्जी जैसी कच्ची सामग्री ले जाने वाली छोटी गाड़ियों को जोनल अधिकारी की लिखित अनुमति के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। बिना अनुमति किसी भी भारी वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा।

मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों व वाहन चालकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें ताकि मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न किया जा सके।