एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए प्राणायाम सत्र हुआ आयोजित।

Vijaydoot News

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-6 के तत्वावधान में स्वयंसेवकों के लिए प्राणायाम सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. पूनम रानी के मार्गदर्शन में तथा एनएसएस इकाई-6 की कार्यक्रम अधिकारी भावना राज के निर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर भावना राज ने स्वयंसेवकों को नियमित प्राणायाम के महत्व से अवगत कराते हुए स्वस्थ शरीर, शांत मन और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित प्राणायाम तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। सत्र में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।