•ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करना होगी प्राथमिकता।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से ब्रज फ्रंट कैरियर के संचालक एवं प्रख्यात ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सुभाष चौधरी (गौहारी वाले) को सर्वसम्मति से मथुरा जिला यूनियन अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.के. शर्मा द्वारा ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों एवं संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में घोषित की गई। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुभाष चौधरी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने कहा कि वे ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन के नेतृत्व और सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ट्रांसपोर्टरों को एकजुट कर उनके अधिकारों एवं हितों के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के छोटे भाई जसमत चौधरी, बिजन प्रधान, सलीम पठान, लाला प्रधान सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सुभाष चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।