मुड़िया पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया स्वागत।

Vijaydoot News

मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर गोवर्धन पहुंचे श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों का जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर गोवर्धन के विधायक मेघश्याम सिंह, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार तथा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) वेद प्रिय आर्य सहित अन्य अधिकारियों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
श्रद्धालुओं ने इस आत्मीय स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रशासन द्वारा मेले में सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे परिक्रमार्थियों को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।