सनातन धर्म रक्षा और भेदभाव मिटाने का संकल्प।

Vijaydoot News

औरैया। दिबियापुर नगर के सैंटसाईंनाथ इंटर कालेज में मंगलवार को राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश का 9 वां स्थापना दिवस प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा रहे।

साथ ही मंचासीन अतिथियों में विशिष्ट आमन्त्रित अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरनाम सिंह शाक्य, मुख्य वक्ता राजेश कुमार अग्निहोत्री और सैंटसाईनाथ इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अवध मुरारी अग्रवाल कार्यक्रम व्यवस्थापक सम्मिलित रहे।‌ कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य अरूण कुमार त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम और मां सरस्वती की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और दीप प्रज्जवलन कर किया गया। सरस्वती वंदना चौधरी विशम्बर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय इंटर कालेज की प्रधानाचार्या गीता चतुर्वेदी ने प्रस्तुत की। साथ ही उन्होंने अपनी बेहतरीन रचना घर को भी सजाती हैं बेटियां, घर को स्वर्ग जैसी सजातीं हैं बेटियां प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरीं।

अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने जनपद में संगठन की मजबूती के लिए वर्तमान जिला महामंत्री हिन्दू वाहिनी संगठन को प्रमोट करते हुए जिले का नया जिलाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। अछल्दा के पूर्व ब्लाक प्रमुख सरनाम सिंह शाक्य को जिले का नया महामंत्री बनाया है।‌ इसके साथ ही उन्होंने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शीघ्र ही जिले की नई कार्यकारिणी गठन का निर्देश भी दिया ।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि लाखन सिंह राजपूत पूर्व मंत्री ने संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म, संस्कृति की रक्षा करने के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करना और जातिगत भेदभाव को मिटाकर एक मजबूत समाज की स्थापना करना है। सनातन को हम सब लोग कभी बिखंणित नहीं होने देंगे और सदैव सनातन की ध्वज ऊपर रखनी है।

साथ ही उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का न कभी आदि है और न ही अंत। सभी धर्म सनातन के बाद ही उत्पन्न हुए हैं। विशिष्ट अतिथि राघव मिश्रा नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर ने कहा हिन्दू धर्म को मजबूत करने के लिए सभी लोगों का आवाहन करते हुए अपनी धार्मिक विरासतों के संरक्षण हेतु सभी लोगों का आवाहन किया तथा संगठन का जैसा नाम है उससे सनातन और हिन्दू राष्ट्र की मजबूती के लिए हम सबको कार्य करना है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन राजेश कुमार अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जब हमारे देश की स्थापना ही हिन्दु हिन्दुस्तान के नाम से हुई है तो हम सब लोगों का यह नैतिक कर्तव्य बन जाता है कि हिन्दू और सनातन धर्म की मजबूती, प्रगति और प्रचार प्रसार के लिए युवाओं में राष्ट्र प्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए उनमें जागरूकता पैदा कर राष्ट्रनिर्माण में उनकी अहम भूमिका के लिए उनको प्रेरित करें।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंकज मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय मंडल महामंत्री संगठन, उत्कर्ष पाण्डेय, निखिल यादव, डाक्टर रामचंद्र दीक्षित , कमलेश नारायण द्विवेदी, अवधेश शुक्ला , भगवती प्रसाद पांडेय, राम प्रकाश अग्निहोत्री, राम कुमार त्रिवेदी, हर भूषण सिंह चौहान, शिव कुमार द्विवेदी, प्रतिमा अवस्थी, रेखा मिश्रा, नीता सेंगर, श्रद्धा मनु चौहान , सपना शर्मा, रेखा मिश्रा,रितु चंदेरिया, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, रामनाथ शाक्य, डी डी तिवारी, राजेन्द्र सिंह, चरन सिंह कुशवाहा , डाक्टर एस डी सिंह गौर, आचार्य राघवेन्द्र शुक्ला, शिव शरण शर्मा, रामबाबू पाण्डेय सतेन्द्र गौतम मंडल महामंत्री भाजपा के अलावा आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।