•स्ट्रेचर पर मरीज और तीमारदारों की बेबसी, बरसते पानी में भीग रही मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं।
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाएं पूर्व प्राचार्य डां.सलिल के समय में भी ऐसे ही थी और मौजूदा प्राचार्य डां.प्रियांक वर्मा के वख्त में भी वही रवैया बना हुआ है।मंगलवार को दो बजे के लगभग तेज बारिश हुई और घंटे भर के बाद जब बारिश रूकी तो मेडिकल कॉलेज में प्रवेश द्वार से लेकर चारो तरफ बस जैसे सारा सिस्टम ही रूक गया।
एक तरफ तीमारदार स्ट्रेचर पर अपने मरीज को लेकर वार्डो में शिफ्ट करने के लिए बेचैन दिखे तो ऊपर से पूरे मेडिकल कॉलेज में ऐसी जाम। की स्थित बनी की लोग बस जहां खड़े थे वहां से हिलना तक मुश्किल हो गया था। लेकिन हैरानी की बात यह रही की दर्जनों गार्ड जो मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए रखे गए है उनका कहीं अता-पता ही नही रहा।
जबकि जाम के साथ पुनः बारिश शुरू हो गई परंतु गार्ड मोबाइल पर रील देखने में मस्त रहा। आखिर में जाम में फंसे मरीज तीमारदार व अन्य लोगों की चिल्लाहट पर एक गार्ड आया और जाम में फंसे लोगों से बत्तमीजी से पेश आने लगा।फोटो खींचने वालों से भी बेहूदगी से बात करने लगा,जबकि मौके पर यातायात पुलिस के दो उप निरीक्षक व होमगार्डों के जवानों ने व्यवस्थाएं अपने हांथों में ली तब जाकर जाम समाप्त हो सका।
हांलाकि इसकी जानकारी प्राचार्य डां.प्रियांक वर्मा और मुख्य चिकित्साधिक्षक डां.अविनाश चंद्र गुप्ता को दी गई है। जिसपर प्राचार्य डां.प्रियांक वर्मा ने बताया की ऐसी हरकत बर्दाश्त नही की जाएगी,उस समय जो भी गार्ड ड्यूटी पर था। उससे स्पष्टीकरण लिया जाएगा।और सुनिश्चित किया जाएगा की भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो।