मथुरा/वृंदावन/सीतापुर। धार्मिक नगरी वृंदावन में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। रमणरेती रोड स्थित आश्रम में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुरेशानंद परमहंस गुरुदेव का तिलक कर पुष्पमालाएं अर्पित कीं तथा दान-दक्षिणा समर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर गुरुदेव ने भक्तों को आध्यात्मिक जीवन, गुरु-शिष्य परंपरा और सदाचार का संदेश दिया। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सीतापुर मिश्रिख निवासी पत्रकार राहुल मिश्रा ने भी गुरुदेव के श्री चरणों में पहुंच कर आशीर्वाद प्राप्त कर गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण और जयघोषों से गुंजायमान रहा।