रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। जनपद के गोवर्धन विधानसभा-83 के अंतर्गत वरिष्ठ समाजवादी नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने ग्राम लालपुर, रामनगर और बरका नगला पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की तथा दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।







इसके उपरांत उन्होंने धाम के नगला में आयोजित पगड़ी रस्म में शामिल होकर सामाजिक परंपरा का निर्वहन किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
इस क्रम में उस्फार गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्रवासियों से भेंट की, सभी का कुशलक्षेम जाना तथा समाजवादी पार्टी की रीति-नीति, विकासवादी सोच और जनहितकारी नीतियों से लोगों को अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के सुख-दुःख में हमेशा उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया।