युवाओं में एच0आई0वी0/एड्स के प्रति जन जागरूकता हेतु रेड रिबन मैराथन का आयोजन।

Vijaydoot News

मुख्य चिकित्साधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

मीरजापुर। उ.प्र. राज्य एड्स नियन्त्रण सोसाइटी के तत्वाधान में गुरुवार को युवाओ में एच.आई.वी/एड्स के प्रति जनजागरूकता हेतु एक रेड रिबन मैराथन का आयोजन पी.ए.सी. गेट बरौधा से स्पोर्ट स्टेडियम भिस्कोरी (पहाड़ी) तक आयोजित की गयी। मैराथन का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 के.के. मिश्रा, जिला क्षय रोग अधिकारी डा० ए. के. ओझा और जिला खेल अधिकारी श्री धर्मवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर किया गया।

मैराथन में पुरूष वर्ग के विजेताओ मे सुभाष सोनकर प्रथम, विवेकपाल द्वितीय, नीरज तृतीय तथा संजय कुमार को सांत्वना पुरस्कार तथा महिला वर्ग में पूजा प्रथम, साक्षी यादव द्वितीय, छोटी यादव तृतीय एवं महिमा साहू को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में 26 जुलाई 2026 को जी.आई.सी. मीरजापुर में रेड रीबन क्विज कानटेस्ट का आयोजन किया गया था जिसमें अनिकेत एवं काव्य प्रथम, राजा एवं नवीद द्वितीय, अंजनी, अब्दुल, प्रियांशी तृतीय तथा श्रीप्रमानिक, शाजिया को सांत्वना पुरस्कार से मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने युवाओ को एच.आई.वी./एड्स के प्रति जागरूक किया। जिला क्षय रोग अधिकारी ने एच.आई.वी./एड्स के रोकथाम एवं ए.आर.टी. दवाओ के महत्व को समझाया तथा दिशा मण्डल प्रभारी डा0 अमित चैहान ने रेड रिबन क्विज कॉनटेस्ट एवं रेड रिबन मैराथन के उदेश्य को विस्तार पूर्वक से समझाया।

कार्यक्रम के आयोजन में जिला खेल अधिकारी तथा उनकी टीम के साथ-साथ डी.टी.ओ. कार्यालय से प्रज्ञा रघुवंशी, सुनील कुमार तथा ओ.पी. सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।