गुरु के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है गुरुपूर्णिमा।

Vijaydoot News

बलदेव। आचार्य मनीष गर्गाचार्य महाराज पीठाधीश्वर गर्गाचार्य पीठ के आवास पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भजन संकीर्तन एवं अखंड रामायण एवं महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। श्री गर्गाचार्य ने गुरु की चरण पादुकाओं का पूजन किया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से आए शिष्यों ने आचार्य मनीष गर्गाचार्य का गुरु पूजन किया।

उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है, क्योंकि गुरु की कृपा ही व्यक्ति को मनुष्यत्य से देवत्व की ओर ले जाती है। उन्होंने पर्यावरण को हरा भरा बनाए रखने का संदेश देते हुए सभी को अपने परिवार की ओर से 2-2 पौधे लगाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने अपने बच्चों को बेहतर संस्कार देने की बात कही।

इस अवसर पर सत्यनारायण अग्रवाल, सतेन्द्र पहलवान, श्रीगोपाल गर्ग ,अमित सारस्वत, बालाजी अखाड़ा के अध्यक्ष अजीत पहलवान, बंटी पहलवान, डॉ नत्थी सिंह, चंद्रभान शर्मा, युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा, राजेश पाठक, अनुज उपमन्यु,सोनू मेंबर, हरिओम दादा, रवीश गर्गाचार्य ,अजय अग्रवाल ,ओमप्रकाश गर्ग,अजय सिकरवार,शिवा गर्ग,ललित गर्ग,रवेंद्र सिंह,अजय अग्रवाल,शिव कुमार प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।