•आर. कुमार की खास रिपोर्ट।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ “एकजुट” के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय, प्रयागराज के प्रांगण में एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और शासन-प्रशासन के उदासीन रवैये पर गहरा असंतोष व्यक्त किया।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षकों की वाजिब मांगों और समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। यदि 25 प्रांतीय मांगों, 13 जिला स्तरीय सामूहिक समस्याओं तथा 21 व्यक्तिगत प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र नहीं हुआ, तो संगठन पूरे प्रदेश में चरणबद्ध एवं उग्र आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा।
प्रमुख मांगें:
पुरानी पेंशन योजना की बहाली: सभी शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को तत्काल लागू किया जाए।
वेतन एवं लंबित बकायों का भुगतान: चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान और एरियस का पारदर्शी व समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
चिकित्सा सुविधा: शिक्षकों एवं उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था हो।
पारदर्शी स्थानांतरण नीति: ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी और विवाद-रहित बनाया जाए।
स्थानीय व व्यक्तिगत प्रकरण: डीआईओएस कार्यालय स्तर पर लंबित 13 सामूहिक और 21 व्यक्तिगत फाइलों का तत्काल समाधान हो।
प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति:
धरना-प्रदर्शन में प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव के साथ-साथ प्रांतीय, मंडल और जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से: प्रदेश डांस हरि प्रकाश यादव (संरक्षक), प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा ,प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश पासी, प्रदेश आय व्यय निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुधाकर ज्ञानार्थी ,प्रदेश मंत्री संदीप शुक्ल, प्रदेश मंत्री तीर्थराज पटेल, मंडल अध्यक्ष मिथिलेश मौर्य,मंडल मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, जिला मंत्री देवी प्रसाद यादव , आय-व्यय निरीक्षक अरुण कुमार संगठन मंत्री दिनेश यादव ,मीडिया प्रभारी अनिल भारती जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, डॉ. राजेश कुमार सिन्हा, आशीष गुप्ता , राधेश विकास, विजय कुमार विद्रोही,अनुभान सिंह, राजेश कुशवाहा गार्गी श्रीवास्तव