•जिला ग्रामोद्योग विभाग की जागरूकता कार्यशाला में 140 से अधिक लाभार्थियों ने लिया भाग।
केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड एवं जिला ग्रामोद्योग विभाग के तत्वावधान में विकास खंड खलीलाबाद स्थित पुरानी तहसील परिसर में माटीकला से जुड़े कारीगरों एवं स्वरोजगार के इच्छुक लोगों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में जनपद की विभिन्न तहसीलों एवं विकास खंडों से आए परंपरागत कुम्हारों और कारीगरों को माटीकला उद्योग से संबंधित सरकारी योजनाओं, तकनीकी प्रशिक्षण तथा बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कुम्हारी उद्योग से जुड़े लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन भी दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला ग्रामोद्योग अधिकारी नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, रामनिवास इंटर कॉलेज के प्रवक्ता हीरालाल, सभासद रितेश वर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, कार्यालय कर्मचारी राजेश कुमार, अनुदेशक (चर्म) एन.के. पांडेय, कंप्यूटर ऑपरेटर श्रीमती रेखा देवी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लगभग 140 लाभार्थियों ने सहभागिता कर विभागीय योजनाओं एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त की।