रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से कंजौलीघाट स्थित प्रधान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने की शपथ ली।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संस्थापक भिक्की सिंह प्रधान ने छात्र कैबिनेट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन और उत्तरदायित्व का निर्वहन करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि हेड बॉय एवं हेड गर्ल का चयन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव के माध्यम से किया गया, जबकि अन्य पदाधिकारियों का चयन उनकी योग्यता, कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता के आधार पर किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य एडवोकेट वंदना एस. छौंकर ने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र कैबिनेट विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था और विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर हेड बॉय प्रिन्स शर्मा, हेड गर्ल रेनू छौंकर, स्पोर्ट्स कप्तान रोहित कुमार, अनुशासन कप्तान शिक्षा छौंकर, कल्चरल एक्टिविटी कप्तान कनिष्का छौंकर, गंगा हाउस की कप्तान तमन्ना शर्मा, कावेरी हाउस की कप्तान कल्पना शर्मा, नर्मदा हाउस के कप्तान दिव्यांश सिकरवार तथा यमुना हाउस के कप्तान शैलेंद्र कोयड सहित सभी छात्र प्रतिनिधियों ने शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम का संचालन लवकुश यादव एवं देव यादव ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में प्रबंध निदेशक योगेंद्र प्रधान, स्कूल निदेशक इंजी. सत्येंद्र छौंकर, रिंकी शर्मा, रवेंद्र राठौर, शिवाली यादव, निधि अग्रवाल, पूनम गुप्ता, खुशी चौहान, नीतू पाठक, विविता सिंह, नेहा अंसारी, मेघा सिंह, रितिका वर्मा, सुनीता पंजाबी, कृष्णा सिंह, नूतन कुलश्रेष्ठ सहित विद्यालय का समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।