सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूलों में भाषण, कविता और चित्रकला प्रतियोगिताएं जारी।

Vijaydoot News

मथुरा। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यालय एवं ब्लॉक स्तर पर भाषण, जिंगल/कविता तथा चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं

बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता कराई जाए। विभाग का मानना है कि विद्यार्थियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश समाज के व्यापक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।