गोवर्धन विधानसभा में जनसंपर्क अभियान जारी, क्षेत्र के विकास के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान।

Vijaydoot News

मथुरा। जनपद के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 के अंतर्गत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने गांव बोरपा पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इसके उपरांत वे गांव मल्हू पहुंचे, जहां उन्होंने एक परिवार की पगड़ी रस्म में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से आत्मीय भेंट की।
इसके बाद गांव राल, भदाल एवं नगला नेता में जनसंपर्क कर ग्रामीणों का कुशलक्षेम जाना और समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी विचारों पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई लगातार बढ़ रही है, जबकि किसान अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। क्षेत्र में खुशहाली, युवाओं को रोजगार, किसानों की समृद्धि तथा समग्र विकास के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनना आवश्यक है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने तथा गोवर्धन विधानसभा से समाजवादी पार्टी का विधायक निर्वाचित कराने का संकल्प लेने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।