बांके बिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 18वीं बैठक संपन्न, विभिन्न व्यवस्थाओं पर हुई समीक्षा।

Vijaydoot News

मथुरा। वृंदावन स्थित ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 18वीं बैठक शुक्रवार को लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एवं समिति अध्यक्ष अशोक कुमार ने की।

बैठक में मंदिर की प्रशासनिक एवं प्रबंधन संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान समिति के सदस्य सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुकेश मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश मथुरा विकास कुमार, मुंसिफ/सिविल जज प्रत्यूष आनंद मिश्रा, जिलाधिकारी एवं सदस्य सचिव चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, आगरा की अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. स्मिता एस. कुमार उपस्थित रहे।

बैठक में मंदिर के राजभोग समूह से शैलेन्द्र गोस्वामी एवं रजत गोस्वामी, जबकि शयनभोग समूह से गोपेश गोस्वामी एवं हिमांशु गोस्वामी ने भी सहभागिता की। समिति के सदस्यों ने मंदिर प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।