बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यवाही बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए अभय प्रताप सिंह को दुबौलिया विकास क्षेत्र का वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा जनार्दन प्रसाद शुक्ल को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। निर्णय लिया गया कि अक्टूबर माह से सभी विकास क्षेत्रों में अधिवेशन आयोजित किए जाएंगे तथा सदस्यता अभियान को तेज करते हुए नए शिक्षकों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जिलाधिकारी, बीएसए और लेखाधिकारी को दिए गए 20 सूत्रीय ज्ञापन पर यदि 15 दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन की घोषणा करेगा। उन्होंने छात्र संख्या बढ़ाने के नाम पर शिक्षकों को ऑनलाइन नोटिस देकर किए जा रहे उत्पीड़न को भी अस्वीकार्य बताया।
बैठक में टीईटी, पुरानी पेंशन बहाली, विद्यालयों में छात्र उपस्थिति बढ़ाने, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। संरक्षक अरुण देव शुक्ल ने शिक्षकों से संगठन की एकजुटता मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद दूबे, कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, संयुक्त मंत्री राजकुमार सिंह, शैल शुक्ल, नरेंद्र दूबे, दिवाकर सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, रजनीश मिश्र, राजीव पांडेय, रीता शुक्ला, विकास पांडेय, उमाशंकर मणि एवं रुशीला दिवाकर, सरिता पांडेय सहित अन्य वक्ताओं ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।
बैठक में संरक्षक सतीश शंकर शुक्ल, रक्षा राम वर्मा, पटेश्वरी निषाद, मोहम्मद सलाम, विवेक कुमार शुक्ल, प्रदीप मिश्रा, प्रणव मिश्र, शिवांक मिश्र, राजेंद्र कुमार, अब्दुल मारुफ, कृष्ण बिहारी पांडेय, हरीश चौधरी, कैलाश नाथ, अब्दुल मन्नान, धर्मेंद्र कुमार, विपिन कुमार तिवारी, विक्रांत द्विवेदी, मंजेश राजभर, सुनील कुमार पांडेय, कमलेश वर्मा, वैभव कन्नौजिया, रवीन्द्र नाथ, सचिन शुक्ल, कृष्ण कुमार, प्रशांत सोनी, राम मोहन, कृष्ण बहादुर पाल, प्रेम शंकर वर्मा, महेंद्र प्रताप पांडेय, अमित कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र प्रताप पांडेय, अमित कुमार पांडेय, दिग्विजय नाथ यादव, अमित कुमार वर्मा, रवि प्रताप सिंह, नवीन कुमार चौधरी, रवि प्रकाश शुक्ल, नंद किशोर चौधरी, बृजेश कुमार पांडेय, सौरभ कुमार तिवारी, राजेश कुमार, अनिल कुमार सिंह, धर्मराज, रामकृपाल, अभय प्रताप सिंह, जितेंद्र बहादुर, रीता शुक्ला, दिवाकर सिंह, रुशीला दिवाकर, सरिता शुक्ला, श्रवण कुमार, अवनीश कुमार, जनार्दन प्रसाद शुक्ल, उदय शंकर पांडेय, पवन कुमार यादव एवं राधेश्याम मिश्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।