रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अरुण अनु की धर्मपत्नी को पत्रकार साथियों द्वारा एकत्रित सहयोग राशि का डिमांड ड्राफ्ट रविवार, 2 अगस्त को प्रदान किया जाएगा। इसके लिए प्रातः 10:30 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एक श्रद्धांजलि एवं सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में जिले के पत्रकार साथी एकत्र होकर स्वर्गीय अरुण अनु को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा उनकी धर्मपत्नी को आर्थिक सहयोग के रूप में एकत्रित राशि का डिमांड ड्राफ्ट सौंपेंगे।
आयोजकों ने जिले के सभी पत्रकारों से निर्धारित समय पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाने और दिवंगत पत्रकार के परिवार के प्रति अपनी संवेदना एवं सहयोग व्यक्त करने की अपील की है।