•संतों के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर प्राप्त किया आध्यात्मिक लाभ।
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
मिश्रिख, सीतापुर। पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर नैमिषारण्य स्थित श्री स्वामी नारदानंद आश्रम एवं समाधि स्थल में श्री सुरेश प्रकाश पाण्डेय एवं श्री शशांक पाण्डेय (सोनू) के संयोजन में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मिश्रिख सांसद प्रतिनिधि प्रिय राजकुमार सोनी, राजेंद्र पाल सिंह, राम नरेश मिश्रा, कमलाकांत मिश्र, राम प्रकाश मिश्रा (छावन), वीरू मिश्रा (आंबाघाट) तथा मिश्रिख नगरपालिका के नामित सदस्य नंद जी सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूज्य संतों के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से कथा का श्रवण किया। आयोजन स्थल पर आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण को सौभाग्य बताते हुए संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।