सीडीओ की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई आयोजित।

Vijaydoot News

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव द्वारा अवगत कराया गया कि वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अन्तर्गत जनपद संतकबीरनगर में शासन द्वारा वन विभाग को 14.50 लाख एवं अन्य विभाग को 19.07 लाख वृक्षारोपण कराये जाने हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया था। जिसके सापेक्ष अन्य विभागों द्वारा कराये गये वृक्षारोपण की जियोटैगिंग सम्बन्धित प्रगति की समीक्षा की गई साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को जियोटैगिंग का कार्य इस माह पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिला पर्यावरण समिति के कार्यों की समीक्षा के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम, 2016 के अनुपालन के अन्तर्गत स्थानीय निकाय के विभिन्न क्षेत्रों से जनित नगरीय ठोस अपशिष्ट के एकत्रण तथा अन्तिम निस्तारण तक परिवहन किये जाने हेतु सेकेण्ड्री स्टोरेज फैसेलिटीज की स्थिति पर चर्चा, जैव चिकित्सा अपशिष्ट से संबंधित चर्चा और वाहनों से जनित पॉल्यूशन से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई।

इसी क्रम में जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान शहरी क्षेत्रों से आनेे वाले नालों/ड्रेन्स के चिन्हीकरण की स्थिति तथा सीवेज ट्रीटमेन्ट सन्यन्त्रों की स्थापना किये जाने की स्थिति पर बिंदुवार चर्चा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 एस के तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, जिला पंचायतराज अधिकारी अरुण कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी,पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, बस्ती,एवं अन्य अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।