बस्ती। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त एवं सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा कुल 39 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।
स्थानांतरण सूची में 02 निरीक्षक, 31 उपनिरीक्षक, 05 मुख्य आरक्षी तथा 05 आरक्षी शामिल हैं। पुलिस विभाग की ओर से यह कार्रवाई जनपद में कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, पुलिसिंग को बेहतर करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थानांतरण के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय स्तर पर किए गए इन तबादलों से पुलिस व्यवस्था में आवश्यक प्रशासनिक फेरबदल के साथ कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की उम्मीद है।


