मथुरा। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता श्री अभिषेक कुमार मिश्रा ने अवगत कराया है कि बीते 29 अक्टूबर को 2730.900 मै०टन डीएपी एवं एनपीकेएस उर्वरक की एक रैक जनपद को प्राप्त हुई है, जिसका कृषकों की मांग के अनुरूप कुल आवंटन योग्य 83 उर्वरक बिक्री केन्द्रों / समितियों को सीधे रैक पाइन्ट से प्रेषण किया जा रहा है।
श्री अभिषेक कुमार मिश्र, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, मथुरा ने अवगत कराया है कि जनपद में इस वर्ष अब तक गतवर्ष की तुलना में 3000 मै०टन से अधिक डीएपी का वितरण कृषकों को किया जा चुका है।
वर्तमान में पी०सी०एफ० बफर गोदाम में 10983 मै०टन यूरिया एवं 1414 मै०टन फॉस्फेटिक उर्वरक उपलब्ध है और जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में नियमित रूप से प्रति सप्ताह / आवश्यकतानुसार आवंटन किया जा रहा है।
जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है, सभी किसान बन्धु आवश्यकतानुसार पात्रता एवं संस्तुत मात्रा के आधार पर उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं।


