•दोपहर दो बजे से शुरू होंगे धार्मिक आयोजन, शाम 5:45 बजे होगी समाप्ति; संगत से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
मथुरा। राधानगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में शनिवार, 31 अक्टूबर को गुरबाणी जप-तप एवं चौपहरा साहिब समागम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और स्त्री साध संगत की ओर से समूह नानक नाम लेवा संगत से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।
आयोजकों के अनुसार, धार्मिक समागम दोपहर दो बजे प्रारंभ होगा। इसमें सर्वप्रथम अरदास के बाद जपुजी साहिब, चौपई साहिब एवं सुखमनी साहिब के पाठ किए जाएंगे। कार्यक्रम की समाप्ति शाम 5:45 बजे होगी। इसके उपरांत संगत के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं स्त्री साध संगत ने सभी गुरु प्यारी संगत से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरबाणी का श्रवण करने और धार्मिक समागम में सहभागिता करने की अपील की है।


