Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 31
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » पीईटी परीक्षा केंद्र 400 से 600 किलोमीटर दूर आवंटित करना छात्रों के साथ अन्याय: जय प्रताप गुप्ता

    पीईटी परीक्षा केंद्र 400 से 600 किलोमीटर दूर आवंटित करना छात्रों के साथ अन्याय: जय प्रताप गुप्ता

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiOctober 31, 2026

    -केवल क्वालीफाइंग परीक्षा के लिए इतनी दूर भेजना सरकार की छात्र हितों के प्रति संवेदनहीनता

    अयोध्या। राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के परीक्षा केंद्र अभ्यर्थियों के निवास स्थान से लगभग 400 से 600 किलोमीटर दूर आवंटित किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सरकार की इस व्यवस्था की निंदा की है।

    उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि एक ऐसी परीक्षा, जो केवल प्रारंभिक अर्हता परीक्षा है, उसके लिए भी अभ्यर्थियों को अपने घरों से सैकड़ों किलोमीटर दूर भेजा जा रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यूपीएसएसएससी पीईटी उत्तीर्ण करने मात्र से किसी अभ्यर्थी को नौकरी नहीं मिलती, बल्कि यह केवल भविष्य में होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए पात्रता का एक प्रारंभिक चरण है। इसके बाद भी अभ्यर्थियों को मुख्य भर्ती प्रक्रिया और चयन के अन्य चरणों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में इस परीक्षा के लिए इतनी दूर केंद्र आवंटित करने का औचित्य समझ से परे है।

    राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता ने कहा कि सरकार को यह समझना चाहिए कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी अभ्यर्थी संपन्न परिवारों से नहीं आते। बड़ी संख्या में गरीब, मध्यमवर्गीय और ग्रामीण परिवारों के बच्चे सीमित संसाधनों में अपने बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष करते हैं। 400 से 600 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र आवंटित करना उनके ऊपर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने जैसा है। अनेक ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिनके पास आने-जाने और ठहरने तक का खर्च उठाने की क्षमता नहीं थी और वे परीक्षा देने से ही वंचित रह गए।

    उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी किसी तरह परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे, उन्हें भी बसों और ट्रेनों में भारी भीड़ के बीच बेहद कठिन परिस्थितियों में सफर करना पड़ा। विद्यार्थियों को जानवरों की तरह ठूंसकर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस अव्यवस्था के कारण उन्हें शारीरिक पीड़ा के साथ मानसिक तनाव और असुरक्षा का सामना करना पड़ा।

    उन्होंने सवाल उठाया कि जब इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद भी सीधे नौकरी नहीं मिलनी है, तब अभ्यर्थियों को इतनी दूर भेजकर उनकी आर्थिक और शारीरिक परीक्षा लेने की क्या आवश्यकता है? क्या सरकार और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों को गरीब विद्यार्थियों की परिस्थितियों का जरा भी ध्यान नहीं है? यह स्थिति सरकार की छात्र हितों के प्रति संवेदनशीलता की कमी को उजागर करती है।

    राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता ने सरकार और यूपीएसएसएससी से मांग की कि परीक्षा केंद्रों का आवंटन अभ्यर्थियों के गृह जनपद अथवा आसपास के जिलों में किया जाए। जिन अभ्यर्थियों को अत्यधिक दूर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं, उनके हित में तत्काल उचित वैकल्पिक व्यवस्था की जाए तथा जो अभ्यर्थी दूरी और आर्थिक कठिनाइयों के कारण परीक्षा नहीं दे सके, उन्हें परीक्षा में शामिल होने का एक और अवसर प्रदान किया जाए।

    उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य किसी भी सरकार के लिए सर्वाेच्च प्राथमिकता होना चाहिए। सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि विद्यार्थी ही देश और प्रदेश का भविष्य हैं। केवल एक क्वालीफाइंग परीक्षा के नाम पर उन्हें सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा, आर्थिक बोझ और मानसिक प्रताड़ना झेलने के लिए मजबूर करना उचित नहीं है। सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए छात्र हित में संवेदनशीलता के साथ तत्काल कदम उठाने चाहिए।

    पीईटी परीक्षा 2026
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleअयोध्या से विश्वव्यापी नारीयुग स्थापना का आह्वान।
    Next Article दीपावली और छठ पर 12 दिन तक अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम, कर्मचारियों को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    अयोध्या से विश्वव्यापी नारीयुग स्थापना का आह्वान।

    October 31, 2026

    सीएमएस ने चिकित्सा शिविर का फीता काटकर किया शुभारंभ।

    October 27, 2026

    वैज्ञानिक प्रयोगों से विद्यार्थियों में जगी जिज्ञासा, भारत विज्ञान यात्रा ने बढ़ाई विज्ञान के प्रति रुचि।

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत 6 लोग थे मौजूद।

    By P.K. RastogiOctober 31, 20261

    चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के चमोली जनपद से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही…

    चन्द्रशेखर आजाद पार्क में गूंजी पीएसी बैंड की देशभक्ति धुनें।

    October 31, 2026

    भारतीय न्याय मंच ने की चैम्बर एलाटमेंट प्रक्रिया रोकने की मांग।

    October 31, 2026

    सैकड़ों महिलाओं के जीवन में मातृत्व की खुशियां ला रहीं डॉ. सोमा शा, श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में दे रही हैं सेवाएं।

    October 31, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत 6 लोग थे मौजूद।

    October 31, 2026

    चन्द्रशेखर आजाद पार्क में गूंजी पीएसी बैंड की देशभक्ति धुनें।

    October 31, 2026

    भारतीय न्याय मंच ने की चैम्बर एलाटमेंट प्रक्रिया रोकने की मांग।

    October 31, 2026

    सैकड़ों महिलाओं के जीवन में मातृत्व की खुशियां ला रहीं डॉ. सोमा शा, श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में दे रही हैं सेवाएं।

    October 31, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026170

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026113

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026108

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202685
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.