मथुरा। विकास खंड राया की परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गोपाल बाग मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में दस न्याय पंचायत स्तर की विजेता टीमों की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष राया राजकुमार अग्रवाल, ब्लॉक प्रतिनिधि राया रणवीर सिंह मास्टर, अखिल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां शारदे पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

मुख्य अतिथियों का खेलकूद नोडल प्रभारी राजीव कुमार शर्मा, ब्लॉक व्यायाम शिक्षिका रीना सिंह ने स्वागत किया। न्याय पंचायतों पर जीतकर आए हुए छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। खेलों में प्राथमिक वर्ग 400 मीटर बालक रामेश्वर नगला गंगा दौड़ में, 400 मीटर बालिका ज्योति नगला हरगोविंद दौड़ में, जूनियर 400 दौड़ में नितिन गज्जू, 400 मीटर बालिका कंपोजिट विद्यालय कारव निधि ईसापुर ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी में जूनियर बालिका वर्ग गज्जू ने गोल्ड, बालक वर्ग मंदेम, भैंसारा, गोल्ड, खो-खो, कबड्डी बालक प्रा वर्ग लोहेवन, मुरारी लाल शर्मा, अमित शर्मा, पूनम बालिका प्राथमिक वर्ग खो-खो में प्राथमिक विद्यालय विजाहरी, जूनियर वर्ग खो-खो में गज्जू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक, तश्तरी में वीरेंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय अनोड़ा ने गोल्ड प्राप्त किया। न्याय पंचायत अनोड़ा ने चैंपियन ट्रॉफी जीती। संजय सिंह, अनुपम शीतल ने स्वागत किया।
खो-खो, कबड्डी बालक प्रा. वर्ग लोहेवन, बालिका प्राथमिक वर्ग खो-खो में प्राथमिक विद्यालय विजाहरी, जूनियर वर्ग खो-खो में गज्जू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक, तश्तरी में वीरेंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय अनोड़ा ने गोल्ड प्राप्त किया। न्याय पंचायत अनोड़ा ने चैंपियन ट्रॉफी जीती। संजय सिंह, अनुपम शीतल ने स्वागत किया। संचालन मुकेश अग्रवाल व रिंकू ने किया।


