•रेलवे ग्राउंड के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल गायब, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर।
मथुरा। ब्रज रज उत्सव की कवरेज करने पहुंचे दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के जिला संवाददाता मुहम्मद उमर कुरैशी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना 29 अक्टूबर की देर शाम की है।
पीड़ित के अनुसार, वह घोलीकाऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में आयोजित ब्रज रज उत्सव में समाचार संकलन के लिए पहुंचे थे। रात करीब 10:30 बजे कार्यक्रम की कवरेज समाप्त कर घर जाने के लिए लौटे तो मौके पर खड़ी उनकी मोटरसाइकिल गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला।
चोरी हुई मोटरसाइकिल का नंबर यूपी-85 एएफ-1177 है और उसका रंग आसमानी है। पीड़ित ने कोतवाली मथुरा में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और मोटरसाइकिल बरामद कराने की मांग की है।


