मथुरा। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने जनपद के सभी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
बीएसए श्री कीर्ति ने बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि परीक्षाएं पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाएं।
बीएसए ने बताया -*ट
– कक्षा 1: केवल मौखिक परीक्षा
– कक्षा 2 व 3: लिखित एवं मौखिक दोनों
– कक्षा 4 व 5: लिखित एवं मौखिक
– कक्षा 6 से 8: पूर्ण लिखित परीक्षा (हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विषय सहित सभी विषय)
बीएसए रतन कीर्ति ने कहा कि मॉडल प्रश्नपत्र जनपद स्तर पर तैयार कराए जाएंगे और समय से सभी स्कूलों में वितरित किए जाएंगे। परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य समय से पूरा कराकर परिणाम घोषित किया जाएगा।
सभी प्रधानाध्यापकों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।


