जिला कारागार में अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों का सम्मान।

Vijaydoot News

मथुरा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कारागार में बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

कारागार अधीक्षक श्री अंशुमान गर्ग ने समिति के मंडल सचिव कपिलदेव शर्मा एवं जिला सचिव योगेश अग्रवाल को पटका पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला कारागार में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रेलवे मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने समिति के पदाधिकारियों द्वारा बंदियों के सुधार एवं कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान जिला सचिव योगेश अग्रवाल ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। सम्मान प्राप्त करने पर उन्होंने कारागार अधीक्षक अंशुमान गर्ग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति आगे भी बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।