रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। उप कृषि निदेशक ने जनपद के किसान भाइयों को सूचित किया है कि अगस्त माह के किसान दिवस का आयोजन 19 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे कृषि विज्ञान केंद्र, मथुरा के सभागार में किया जाएगा।
किसान दिवस के दौरान कृषकों की कृषि से संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा और उनका मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी नवीनतम तकनीकों एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
उप कृषि निदेशक ने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कृषि विज्ञान केंद्र मथुरा के सभागार में पहुंचकर किसान दिवस में प्रतिभाग करें तथा अपनी कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान प्राप्त करने के साथ ही नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी लेकर उसका लाभ उठाएं।