साइबर अपराध से बचाव को लेकर विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जागरूक।

Vijaydoot News

बस्ती। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शमसुल हक के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 18 अगस्त को जनपद न्यायालय के सभागार में साइबर अपराध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में साइबर अपराध थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी सहित डिजिटल माध्यमों से होने वाले अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में अपर जिला जज प्रथम कमलेश कुमार, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट राम करन यादव, द्वितीय अपर जिला जज जितेन्द्र गुप्ता, विशेष न्यायिक अधिकारी पॉक्सो एक्ट अनिल कुमार गुप्ता, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट प्रमोद कुमार गिरि, अपर जिला जज/एफटीसी प्रथम विराट शिरोमणि, अपर जिला जज/एफटीसी द्वितीय मीनाक्षी सोनकर, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष राकेश कुमार शुक्ला तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप सहित अन्य न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र कुमार प्रथम, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाकान्त पाण्डेय, महामंत्री राजेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह एवं पूर्व महामंत्री मारूत शुक्ला सहित विभिन्न बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्तागण और लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायिक एवं विधिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को साइबर अपराध के बढ़ते स्वरूप, उससे जुड़े जोखिमों तथा बचाव के प्रभावी उपायों के प्रति जागरूक करना रहा।