•पुलिस की मौजूदगी में पंजाबी काॅलोनी स्थित मन्दिर में शिवलिंग पर अर्पित कराया गया गंगाजल।
धामपुर। जनपद के शिव सैनिक गोपनीय तरीके से धामपुर में एकत्रित होकर मुरादाबाद होते हुए कल्की नगरी संभल में श्री हरिहर मन्दिर में विराजमान शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए रवाना होने की विगत कई दिन से योजना बना रहे थे। शिव सैनिकों के संभल कूंच करने की भनक पुलिस के खुफिया तंत्र को मिलते ही जनपद की पुलिस शिव सेना के पदाधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी । पतित पावनी गंगा का पवित्र जल लेकर शिव सैनिक मुरादाबाद होते हुए संभल प्रस्थान के लिए शिवाजी पार्क में एकत्रित हुए।
पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी होने के चलते शिव सैनिकों पर नजर रखी जा रही थी। शिव सैनिक रोडवेज बस स्टेशन की ओर से सुभाष चौक होते हुए नगीना चौराहा पहुँचे। यहाँ पहले से तैनात पुलिस बल ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लियापुलिस द्वारा रोके जाने पर शिव सैनिकों ने हर हर महादेव का उद्घोष करना आरंभ कर दिया।
शिव सेना जिलाध्यक्ष चौ.संजय राणा ने कहा कि वह शान्ति पूर्वक अनुशासित रहकर अपने आराध्य देवाधिदेव महादेव का हरिद्वार से लाये पवित्र गंगा जल से अभिषेक करने श्री हरिहर मन्दिर संभल जा रहे हैं, उन्हें रोका जाना उनकी धार्मिक भावनाओं एवं अधिकार का सरासर अतिक्रमण है । इस दौरान शिव सैनिकों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने शिव सेना यूबीटी के मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट आर.के.आर्य, जिलाध्यक्ष चौ.संजय राणा, युवा सेना जिलाध्यक्ष विकास त्यागी, जिला कार्यकारणी सदस्य मनवीर सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिरोही, भवानी सेना जिला प्रमुख सोनम त्यागी, जिला उप प्रमुख विजयलक्ष्मी रावत , तहसील अध्यक्ष राधिका देवी , शिव सैनिक सुमित यादव, योगेश कुमार उर्फ डिंपी, पिंटू यादव , जितेंद्र यादव, सरदार मंदीप सिंह, संदीप डागर, उर्मिला देवी ,पुष्पा देवी , राधिका त्यागी ,सुमन त्यागी, अंजू त्यागी , दुष्यंत त्यागी, ओमवीर त्यागी, आदेश त्यागी, गौरव सैनी, रोहित सैनी ,दीपेंद्र सैनी ,आदर्श त्यागी ,प्रिंस सैनी, आशू कुमार, बलबीर सिंह ,ओमवीर सिंह,नितिन त्यागी, हिमांशु त्यागी आदि को हिरासत में लेकर धामपुर कोतवाली पहुँचाया ।
पुलिस अधिकारियों ने प्रदेश की शान्ति एवं सुरक्षा का हवाला देकर संभल न जाने का आग्रह किया। लगभग एक घंटा तक शिव सैनिकों को थाने में बैठाये रखने के बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पंजाबी काॅलोनी स्थित मन्दिर में सैनिकों द्वारा हरिद्वार से लाये पवित्र गंगा जल को शिवलिंग पर अर्पित कराया। बाद में सभी शिव सैनिकों से अपने अपने घर जाने का आग्रह करते हुए हिरासत से मुक्त कर दिया गया ।