•जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष कर रही है ‘आप’- डॉ. राम सुभाष वर्मा
बस्ती। आम आदमी पार्टी (आप) जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा की अध्यक्षता में पाण्डेय स्कूल के निकट स्थित एक होटल के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने की रणनीति पर विचार किया गया।
जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों पर संघर्ष कर रही है। पार्टी ने पेपर लीक, बिजली संकट, स्कूलों की दुर्व्यवस्था और श्रीराम मंदिर में चंदा घोटाले जैसे कई मुद्दों पर सवाल उठाए हैं। कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती से ही चुनाव में निर्णायक जीत मिल सकेगी।
बैठक में जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी कुलदीप जासवाल, पतिराम आजाद, वीरेन्द्र यादव, श्याम नारायण चौधरी, इंद्रेश चौधरी ,विशाल चौधरी ,विकास चौधरी ,चौधरी माता प्रसाद वर्मा, अमरनाथ वर्मा आदि ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जाएगा।
बैठक में गायत्री चौधरी, रीता, ओम, दिवाकर चौधरी ,उमेश शर्मा, राम सजन सूर्यवंशी, वीरेंद्र यादव, आदि उपस्थित रहे।