Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » भक्ति, उल्लास और श्रद्धा से सराबोर रही श्रीमद्भागवत कथा।

    भक्ति, उल्लास और श्रद्धा से सराबोर रही श्रीमद्भागवत कथा।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiMay 31, 2026

    •चौक बाजार सर्राफा समिति के आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

    मथुरा। धर्मनगरी मथुरा में चौक बाजार सर्राफा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का केंद्र बना हुआ है। अग्रवाटिका, मसानी लिंक रोड पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा दिखाई दे रहा है।

    कार्यक्रम का शुभारंभ 23 मई 2026 को महिलाओं के मेहंदी उत्सव के साथ हुआ। इस अवसर पर महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति गीतों, नृत्य और धार्मिक आयोजनों के बीच पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के भजनों पर जमकर आनंद लिया।

    24 मई को स्वामी घाट से सायं 4 बजे भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसने नगरवासियों का मन मोह लिया। शोभायात्रा में नासिक बैंड, प्रकाश बैंड एवं इस्कॉन भक्तों द्वारा किए गए श्री हरिनाम संकीर्तन ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। 101 महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। श्रद्धालु पूरे मार्ग में भगवान के जयकारों के साथ नृत्य करते नजर आए।

    शोभायात्रा का सबसे विशेष आकर्षण बालकृष्ण प्रभु का सुसज्जित डोला रहा, जिसके साथ कथा व्यास परम पूज्य श्री रमाकांत जी गोस्वामी महाराज स्वयं कीर्तन करते हुए भक्तों एवं सेवकों के साथ आगे बढ़ रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

    कथा स्थल पर आचार्य श्री रमाकांत जी गोस्वामी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत महात्म्य का अत्यंत ओजस्वी, मार्मिक एवं ज्ञानवर्धक वर्णन किया जा रहा है। उनके श्रीमुख से निकल रही अमृतमयी वाणी सुन श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति, धर्म एवं मानव जीवन के आदर्शों का सुंदर वर्णन किया जा रहा है।

    27 मई को आयोजित नंदोत्सव कार्यक्रम में भक्तों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने नंद बाबा की बधाइयों के साथ जमकर उत्सव मनाया तथा भक्ति गीतों पर नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बालकृष्ण प्रभु के नित्य नए मनोरथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कथा स्थल पर प्रतिदिन विशाल प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है।

    28 मई को गोवर्धन पूजा तथा 29 मई को श्री रुक्मिणी विवाह महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। वहीं 30 मई को श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत समापन किया गया तथा 31 मई को विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

    आयोजन को सफल बनाने में राजेंद्र बंसल (भगत जी), चंद्रमोहन, राकेश, मुकेश, अरविंद, रितेश, हेमंत, अनुराग, भरत टेंट, तुलसी गर्ग, अजय, गिरधारी, अनिल पंडित, किशोर चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, देवेश विशाल, मुरारीलाल, संजय बुलियन, मनोज, कन्हैया, राजकुमार एवं गौरव मेडिकल सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

    Author

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi

      पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
      समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleगोचरों की अभिव्यक्ति और ऐतिहासिक दस्तावेज है ‘गोचरों का नेपथ्य’ : डॉ. राजेंद्र मिलन
    Next Article पराधीन भारत में नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा थीं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20264

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202628

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.