वृंदावन में उच्चाधिकारियों ने किया पैदल निरीक्षण, यातायात व श्रद्धालु सुविधाओं का लिया जायजा।

Spread the love

मथुरा। वृंदावन में श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का स्थलीय निरीक्षण करने के उद्देश्य से बीते दिवस प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम ने पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

अपर पुलिस महानिदेशक सुवेंद्र कुमार भगत, पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा तथा अपर नगर मजिस्ट्रेट वृंदावन राजकुमार चौधरी ने प्रेम मंदिर तिराहा से मल्टी लेवल पार्किंग तक पैदल भ्रमण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *