रिपोर्ट : विजय नागपाल।
मथुरा। समाजवादी पार्टी ने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव राजन रिजवी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पद से पदमुक्त कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राजन रिजवी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव पद से पदमुक्त किया जाता है।
पार्टी की ओर से जारी पत्र की प्रतिलिपि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव, मथुरा महानगर अध्यक्ष तथा स्वयं राजन रिजवी को भेजी गई है।
पार्टी के इस निर्णय के बाद राजन रिजवी अब समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव के पद पर नहीं रहेंगे। हालांकि, पत्र में पार्टी विरोधी गतिविधियों से संबंधित किसी विशेष घटना या आरोप का विस्तृत उल्लेख नहीं किया गया है।


