केके मिश्रा संवाददाता।
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को जनपद में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के तहत दोपहर 3 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। इसके बाद शाम 4 बजे वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना गया और उनके साथ समय व्यतीत किया गया।
इसी क्रम में खलीलाबाद सीएचसी पर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया। इस दौरान लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान के महत्व पर जोर दिया गया। वहीं मगहर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
देर शाम 7 बजे मगहर स्थित कबीर निर्माण स्थल पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रमों में सुभाष यदुवंश, सभापति विनियमन समीक्षा समिति एवं सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश की विशेष सहभागिता रही। इस दौरान खलीलाबाद सदर के लोकप्रिय विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक गणेश चौहान, विधायक अनिल त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष आदित्य यादव एवं विधानसभा संयोजक धनंजय पांडेय सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
युवा मोर्चा से अंबेश कृष्णा पांडेय, माधवेंद्र तिवारी, रविशंकर सिंह तथा मगहर में नगर पंचायत अध्यक्ष नुरुज्जमा अंसारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा, कार्यक्रम संयोजक अरुण गुप्ता, किसान मोर्चा जिला मंत्री विद्याधर यादव, अत्रेश श्रीवास्तव व अवधेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


