Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » बिगड़े वाटर कूलरों से नगरवासी परेशान, डीएम से जांच व कार्रवाई की मांग।

    बिगड़े वाटर कूलरों से नगरवासी परेशान, डीएम से जांच व कार्रवाई की मांग।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 21, 2026

    रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।

    मिश्रिख। नगर में जगह-जगह लगे वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े होने के कारण नगरवासियों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद नगर पालिका प्रशासन की ओर से खराब वाटर कूलरों को अब तक दुरुस्त नहीं कराया गया है।

    नगरवासियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और आम लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर लगाए गए थे, लेकिन रखरखाव के अभाव में कई वाटर कूलर खराब पड़े हैं। इससे नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

    नगर पालिका अध्यक्ष सीमा भार्गव हैं, जबकि क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव हैं। नगरवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका प्रशासन को इस समस्या का संज्ञान लेकर खराब वाटर कूलरों को तत्काल ठीक कराना चाहिए।

    वाटर कूलरों की बदहाल स्थिति को लेकर नगरवासियों ने विरोध जताते हुए जिलाधिकारी से मामले का स्थलीय निरीक्षण एवं जांच कराने की मांग की है। नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन पर व्यवस्थाओं में लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे मामले की जमीनी स्तर पर जांच कराई जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार ठोस कार्रवाई की जाए।

    नगरवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नगर में खराब पड़े सभी वाटर कूलरों की स्थिति की जांच कराकर उन्हें शीघ्र चालू कराया जाए, ताकि आम जनता को पेयजल की सुविधा मिल सके।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleअनोखे अंदाज में निकली गणेश विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंजा शहर
    Next Article गांव की चौपाल पर श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति को भरी हुंकार, गांव गांव पारित होंगे प्रस्ताव।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    प्रयागराज में ई-रिक्शा संचालन होगा व्यवस्थित, क्लस्टरवार नंबरिंग और कलर कोडिंग की तैयारी।

    September 22, 2026

    2017 बैच की आईएएस अनुज मलिक बनीं संत कबीर नगर की नई जिलाधिकारी।

    September 22, 2026

    सामान्य निकाय की बैठक में किसानों का पक्ष रखने के बाद मुख्यमंत्री को दिया पत्र।

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    प्रयागराज में ई-रिक्शा संचालन होगा व्यवस्थित, क्लस्टरवार नंबरिंग और कलर कोडिंग की तैयारी।

    By P.K. RastogiSeptember 22, 20262

    •मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने अधिकारियों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था सुधारने के दिए…

    ‘अनुपमा (सबकी सहेली)’ के नवें अंक का विमोचन, संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियों को मिली जगह

    September 22, 2026

    2017 बैच की आईएएस अनुज मलिक बनीं संत कबीर नगर की नई जिलाधिकारी।

    September 22, 2026

    BSA ने तैया पुर में चित्रकला प्रतियोगिता का किया अवलोकन

    September 22, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    प्रयागराज में ई-रिक्शा संचालन होगा व्यवस्थित, क्लस्टरवार नंबरिंग और कलर कोडिंग की तैयारी।

    September 22, 2026

    ‘अनुपमा (सबकी सहेली)’ के नवें अंक का विमोचन, संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियों को मिली जगह

    September 22, 2026

    2017 बैच की आईएएस अनुज मलिक बनीं संत कबीर नगर की नई जिलाधिकारी।

    September 22, 2026

    BSA ने तैया पुर में चित्रकला प्रतियोगिता का किया अवलोकन

    September 22, 2026
    Most Popular
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.