प्रयागराज। साहित्यांजलि प्रभा मासिक पत्रिका के संपादक मंडल की एक बैठक डा•अजय मालवीय बहार की अध्यक्षता में पत्रिका के उपसंपादक तथा वरिष्ठ साहित्यकार डा योगेन्द्र कुमार मिश्र विश्वबंधु के आवास पर आहूत हुई। बैठक की मुख्य अतिथि के रूप में पत्रिका की अतिथि-संपादक डा• जया मोहन श्रीवास्तव थीं।
बैठक में पत्रिका के संवर्धन-विकास के लिये निर्णयों के साथ यह भी निर्णय लिया गया कि पत्रिका का मासिक सम्मान समारोह साहित्यकार सत्कार आपके द्वार के अंतर्गत महानगर से बाहर जनपद के तहसील एवं ग्रामीण स्तर पर भी साहित्यकारों का सम्मान किया जाये।
बैठक में अक्टूबर माह का अंक जो वरिष्ठ साहित्यकार मीरा सिन्हा पर आधारित है, का विमोचन किया गया। बैठक के पश्चात उपस्थित कविगण के अतिरिक्त अन्य कविगण ने भी अपनी-अपनी भावपूर्ण रचना का पाठ किया।

