रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
सीतापुर। लगातार हो रही बारिश और सरायन नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने रात्रि में दुर्गापुरवा वार्ड, सहगल धर्मशाला सहित विभिन्न रैन बसेरों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएम ने जलभराव की स्थिति देखी और वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने भोजन, बिजली एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए जिलाधिकारी ने स्वयं भोजन ग्रहण किया, जो संतोषजनक पाया गया।
वहीं विद्युत व्यवस्था में आई समस्या को लेकर संबंधित अधिकारी से वार्ता कर तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को रैन बसेरों की लगातार निगरानी करने तथा रात्रि में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि बारिश के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


