मथुरा। श्री अग्रवाल सभा ;रजि. द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के अंतर्गत 12 अक्टूबर को निकलने वाली शोभायात्रा के लिए सभी 18 राजकुमारों का चयन कर लिया गया है।
मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया राजकुमारों के लिए कुल 101 आवेदन प्राप्त हुए जिनका चयन अग्रवाटिका में सभी अग्रवालों के सामने लकी ड्रा द्वारा किया गया। लक्की ड्रा के टोकन एक-एक बच्चे से निकलवाये गये ताकि पूरी निष्पक्षता और पारदर्षिता बनी रहे।
सभा के अध्यक्ष अशोक बंसल, प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का वाले ने कहा कि चयनित 18 राजकुमार ड्रा में अपना नाम निकलने पर बहुत ही उत्साहित नजर आए व उन्होंने बताया कि इस मौके पर अग्रसेन जयंती महोत्सव पत्रिका का भी विमोचन कर कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत की गई।
प्रमुख उद्योगपति तथा मुख्य चुनाव अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल ने सभी चयनित राजकुमार को बधाई देते हुए कहा कि जिन बालकों का लकी ड्रा नहीं निकला है वह निराश ना हो अगले वर्ष फिर आवेदन करें।
लकी ड्रा में अध्यक्ष अशोक बंसल, प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का, उपाध्यक्ष योगेश कागजी, कोषाध्यक्ष राजकुमार रद्दी वाले, संदीप अडूकी, अतुल अग्रवाल,तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, मंत्री कृष्ण मुरारी नेताजी, कोषाध्यक्ष मुकेश गर्ग कोसी,महावीर मित्तल, मूलचंद गर्ग, महाराज स्वरूप गोवर्धन दास नीनू मुकुट वाले, महिला समिति की संयोजिका श्रीमती आशा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, मंत्री शशि अग्रवाल मुख्य जयंती संयोजक किशोर मित्तल, शोभायात्रा संयोजक रोहित अग्रवाल एटा, पुष्पांजलि संयोजक मनोज कड़े वाले, चंदा संयोजक रमनलाल बैंक वाले, पत्रिका संपादक प्रवीन सर्राफ, योगेश गोयल साड़ी वाले, महेश बंसल सर्राफ, हेमंत अग्रवाल, अनिल अग्रवाल नौहझील, वैभव अग्रवाल,महेश चंद कसेरे, गोपाल दास काजू, महेश सर्राफ राजस्थान ज्वैलर्स , गौरहरि सोनू हाथी,आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


