बलदेव। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक बलदेव विधानसभा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष श्री अनिल चौधरी ने की। बैठक में विधानसभा के सभी मंडलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी श्री हरि शंकर गौड़ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन की मजबूती ही जीत का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा। प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख, बूथ समिति और बूथ की कार्यकारिणी को पूरी तरह सक्रिय करना होगा।
उन्होंने कहा कि घर-घर संपर्क कर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है और विपक्ष के भ्रम को तथ्यों के साथ तोड़ना है।
बैठक में विस्तारक श्री मनोज नागर ने संगठनात्मक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को बूथ स्तर पर प्रवास, बैठक, सदस्यता अभियान और मतदाता सूची के सत्यापन के कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन के हर कार्यक्रम और सरकार की उपलब्धियों को मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंचे और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े।
बैठक में महामंत्री आकाश चौधरी, जगमोहन पाठक, पारस ठाकुर, जिला मंत्री सुरेश तरकर, भानु प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष लखेन्द्र सिंह (अकोला), मनीष ओझा (ओल), नरेन्द्र गोयल (बलदेव), वेदप्रकाश सोलंकी, मंडल महामंत्री भूरी सिंह कुशवाह सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बलदेव विधानसभा में कमल खिलाने का संकल्प लिया।


